'बिग बॉस' के इस सीजन में रिश्ते कुछ ज्यादा ही कन्फ्यूजिंग लग रहे हैं। कौन दोस्त है और कौन दुश्मन समझ ही नहीं आ रहा है। लोग मुंह पर कुछ और बोल रहे हैं और पीठ पीछे कुछ और कर रहे हैं। नॉमिनेशंस टास्क में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यंग ने इस दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि उनका गेम साफ दिखाई दे गया। हाल ही में यंग और लव की लड़ाई हुई थी और इसके बाद से दोनों में बातचीत बंद थी। वहीं, जबसे स्काउट और लव वाली कंट्रोवर्सी हुई है, तब से लव को कई बार यंग समझाते हुए और संभालते हुए नजर आ चुके हैं। 

लव को लेकर कंफ्यूज दिखे यंग 

लव के सामने तो यंग उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन पीठ पीछे वो लव की बुराइयां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में यंग को आम्रपाली दुबे के सामने लव के गेम प्ले के बारे में बात करते हुए देखा गया था। यंग ने लव पर इस दौरान स्काउट को यूज करने का भी आरोप लगाया था। यंग का दावा है कि लव ने स्काउट को इमोशनली मैनिपुलेट किया है और अब जब स्काउट उनके लिए चीजें करते हैं, तो वो उसे एन्जॉय करती हैं। इस घर में वो सपोर्ट के लिए स्काउट का इस्तेमाल कर रही हैं और अगर बाहर होतीं तो शायद पैसे, फेम या कनेक्शंस के लिए करतीं।  

पहले की बुराई और फिर नॉमिनेशन में बने मसीहा 

एक तरफ यंग ने लव को लेकर ये ओपिनियन पूरी दुनिया के सामने रखा और दूसरी तरफ वो नॉमिनेशन टास्क में लव को सेव करते हुए दिखिए दिए। यंग ने स्काउट के लव के नॉमिनेट करने के बावजूद उन्हें नॉमिनेशन से बचाया और उनकी गिनती अपने लोगों में भी की। ये देखकर दर्शक भी हैरान हुए होंगे क्योंकि कभी लव उनकी दुश्मन बन जाती हैं और यंग उनसे कट ऑफ कर लेते हैं, तो कभी वो उन्हें अपनी दोस्त लगने लगती हैं।  

आम्रपाली के साथ निभाई दोस्ती 

अब नॉमिनेशन टास्क में यंग ने लव को बचाकर जो पलटी मारी है, उसे देखकर ऑडियंस भी हैरान रह गई है। वैसे लव के अलावा यंग ने आम्रपाली दुबे को भी बचाया है क्योंकि इस वक्त उनका सबसे ज्यादा कनेक्शन आम्रपाली के साथ ही है। घर में कई लोगों ने आम्रपाली को अपना बताया है, लेकिन उन्हें बचने के लिए सिर्फ यंग ही सामने आए। साथ ही यंग ने एक बार फिर गुल्लू से दुश्मनी का ऐलान कर दिया।