'बिग बॉस सीजन 20' में माही विज की कैप्टेंसी में काफी धमाके हो रहे हैं। हर रोज कोई न कोई लड़ाईयां हो जाती हैं। अब माही के खिलाफ आधा घर खड़ा नजर आ रहा है। माही विज ने अपनी कैप्टेंसी के दौरान कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी लोग उनसे चिढ़ गए हैं। माही विज अब अचानक से विलेन बन गई हैं। वो और उनकी बातें अब लोगों को चुभ रही हैं। ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछा क्या कारण है चलिए जानते हैं।  

माही और आम्रपाली का हुआ झगड़ा 

दरअसल, जबसे माही विज कैप्टन बनी हैं उनका बर्ताव बदला हुआ है। पहले वो सिर्फ रोती हुई और सिम्पथी लेती हुई नजर आती थीं, लेकिन अब वो लोगों को आर्डर मार रही हैं। उन्होंने एक ही दिन में कनिका मान, गुल्लू और आम्रपाली दुबे को नृजा कर दिया और सभी को गुस्सा दिला दिया। माही ने खाना बनाते हुए आम्रपाली दुबे को इतना इरिटेट किया कि आधा घर माही के खिलाफ खड़ा हो गया। आम्रपाली दुबे चुपचाप खाना बना रही थीं और माही ने उन्हें आर्डर देना शुरू कर दिया कि वो पहले दाल चढ़ा दें। 

गुल्लू और कनिका भी हुए खिलाफ 

आम्रपाली दुबे बार-बार कहती रहीं कि वो अपना काम करके ही दाल चढ़ा पाएंगी। उन्होंने काम करने से मना नहीं किया, वो बस यही बोलती रहीं कि वो अपना काम करके ही दाल बना पाएंगी। इस बात पर माही हाइपर हो गईं और आम्रपाली ने उन्हें जवाब देना शुरू कर दिया। माही बार-बार यही एक्सक्यूज देती रहीं कि वो बाकी लोगों की वजह से प्रेशर डाल रही हैं क्योंकि बाकी लोग कंप्लेंट करते हैं। हालांकि, बाकी लोग साफ आम्रपाली की साइड से लड़ने लगे। कनिका, गुल्लू, लव, आसिफ सब आम्रपाली की साइड पर आ गए। 

आज घरवालों के हाथ होगी माही की कैप्टेंसी 

कनिका और गुल्लू ने तो अकेले में इस बात पर डिसकशन करते हुए माही की गलती भी हाईलाइट की। इन दोनों का भी यही दावा है कि माही अब कुछ दिनों से बदल गई हैं। अब आज के एपिसोड में भी माही की किस्मत उनकी इन्हीं हरकतों से खराब हो सकती है क्योंकि मेकर्स उन्हें फिर से माही विज को कैप्टन बनने का मौका देंगे। लोग उनकी कैप्टेंसी के हिसाब से ही आज इस बात का फैसला लेंगे कि वो इस हफ्ते भी कैप्टन बनेंगी या नहीं।