जेनिफर विंगेट और परिणीति चोपड़ा को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी गॉसिप्स चल रही हैं। इन दोनों एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही परिणीति चोपड़ा पर ये आरोप लग रहा है कि वो जेनिफर विंगेट से जेलेस हैं। जबसे ये दोनों वेब सीरीज 'शक' में साथ नजर आए हैं, लोग दोनों की तुलना कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि वेब सीरीज सिर्फ जेनिफर विंगेट की दमदार एक्टिंग की वजह से हिट हुई है। इस तुलना के बाद सोशल मीडिया पर जेनिफर विंगेट और परिणीति चोपड़ा के कई वीडियो वायरल हुए और परिणीति पर आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया। 

कहां से शुरू हुई कंट्रोवर्सी?

दरअसल, हाल ही में वेब सीरीज 'शक' की सक्सेस पार्टी हुई और इस दौरान पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। सबने साथ केक कटिंग की और फोटोज भी खींचवाईं। हालांकि, कुछ ऐसे वीडियो सामने आए जिसपर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। जेनिफर विंगेट केक के पास खड़ी हुई थीं और परिणीति ने उन्हें पीछे कर खुद वो जगह ले ली। कभी वीडियो में परिणीति-जेनिफर को इग्नोर करती हुई दिखाई दीं, तो कभी फोटोज के दौरान उन्हें साइड करती हुई नजर आईं। ये सब देखकर जेनिफर के फैंस नाराज हो गए और उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि परिणीति चोपड़ा इनसेक्योर हो रही हैं। 

परिणीति ने जेनिफर को लेकर दिया बयान 

ये मामले सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़े हुए है। ऐसे में अब ट्रोलिंग बढ़ती देख परिणीति चोपड़ा ने इस मामले में अपना रिएक्शन दे दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने नोट में लिखा, 'मैंने और जेनी ने पिछले दो दिन खुद को पत्रकार कहने वालों के कुछ काफी "क्रिएटिव" वीडियो देखने में बिताए हैं। और पता है क्या हुआ? मजाक तो आप लोगों का ही बन रहा है क्योंकि हम तो बस हंसे जा रहे हैं! जोर जोर से हंस रहे हैं!'

परिणीति ने जेनिफर को बताया फेवरेट

परिणीति चोपड़ा ने आगे लिखा, 'आपकी मनगढ़ंत इंटरप्रेटेशंस आपको बस मूर्ख दिखाती हैं। जेनी मेरी फेवरेट लड़की है और हमेशा रहेगी! 'शक' में भी वो मेरी फेवरेट थी और वो कितनी शानदार एक्ट्रेस है! जो लोग कुछ मिनट के फेम के लिए कंट्रोवर्सी बना रहे हैं- अपनी जिंदगी में कुछ मीनिंगफुल करने की कोशिश क्यों नहीं करते? लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए थैंक्स। हमें सच में थोड़ा हंसने की जरूरत थी।'