'बिग बॉस 20' की शुरुआत में एक ग्रुप बना था, जिसका नाम बाद में जाकर बुली गैंग हो गया। आम्रपाली दुबे को इस ग्रुप की अम्मा का टाइटल मिला और आसिफ खान ग्रुप के मामा बन गए। हालांकि, लव से अनबन के बाद आसिफ खान ने इ ग्रुप छोड़ दिया और सोलो खेलने का फैसला लिया। बावजूद इसके आसिफ को कई बार स्काउट और यंग का सपोर्ट करते हुए देखा गया। इससे ऐसा लग रहा था कि आसिफ को सिर्फ लव से प्रॉब्लम है और वो आज भी अपने ग्रुप के साथ खड़े हैं। लेकिन इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में आसिफ ने एक बार फिर आम्रपाली दुबे को झटका दे दिया। 

आसिफ के धोखे से हिल गईं आम्रपाली 

पहले कैप्टेंसी टास्क में आसिफ में आम्रपाली को नहीं चुना और अब आम्रपाली को नॉमिनेशन में देखकर भी कुछ नहीं किया। आसिफ ने खुलेआम आम्रपाली को इग्नोर कर गुल्लू को प्रायोरिटी पर रखा। ये देखकर आम्रपाली को काफी बुरा लगा और इस बारे में उन्होंने यंग से भी बात की। वहीं, जब यंगे ने आसिफ से जाकर पूछा कि उन्होंने आम्रपाली को क्यों नहीं बचाया तो आसिफ ने साफ जवाब दे डाला कि अब गेम में उनकी प्रियोरिटीज बदल चुकी हैं। आसिफ ने कहा कि उनकी गुल्लू से ज्यादा बनती है तो उन्होंने टास्क में उसे बचाया। 

आम्रपाली को छोड़ आसिफ ने गुल्लू को चुना 

अब आसिफ ने तो क्लियर कर दिया है कि वो आम्रपाली का साथ छोड़ चुके हैं। आसिफ इन बातों से आम्रपाली इतना डर गई हैं कि वो गुल्लू से मदद मांगने और उनसे हाथ मिलाने पहुंच गईं। आम्रपाली ने गुल्लू को ऑफर दिया कि वो अगर कैप्टेंसी टास्क में उनकी मदद करती हैं, तो क्या वो बदले में उनकी लाइफलाइन बचा लेंगे? आम्रपाली की ये बात सुनकर गुल्लू भी हैरान रह गए है और उन्होंने बाद में कनिका के साथ बैठकर इस बात पर आम्रपाली का खूब मजाक उड़ाया। 

स्काउट भी देते रहे धोखा 

स्काउट भी आम्रपाली को शो में दो बार धोखा दे चुके हैं, ऐसे में आम्रपाली अब सतर्क हो गई हैं और उन्होंने इन दोनों से अब अपनी उम्मीदें छोड़ दी हैं। ऐसा लग रहा है कि आम्रपाली जिन बच्चों की बेबी सिटिंग कर रही थीं वो बच्चे ही अब उनका साथ छोड़ चुके हैं। आम्रपाली की कहानी अब फिल्म 'बागबान' जैसी हो गई है। बस फर्क इतना है कि यहां कोई उन पर तरस नहीं खा रहा, बस लोग आम्रपाली का मजाक बना रहे हैं।