'सीआईडी' जैसे पॉपुलर शो के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के निधन कि दुखद खबर सामने आई है। ब्रिजेंद्र पाल सिंह यानी बीपी सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। ब्रिजेंद्र पाल सिंह ने 27 अक्तूबर यानी आज इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 77 साल की उम्र में 'सीआईडी' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर का निधन हो गया। इस खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बीपी सिंह का निधन टीवी इंडस्ट्री में मातम का कारण बन गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने आज एक बेहतरीन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर खो दिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर बीपी सिंह को क्या हुआ था।  

'सीआईडी' के डायरेक्टर का हार्ट अटैक से निधन 

आपको बता दें, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने खुद बीपी सिंह के निधन की पुष्टि की है। अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को प्रोड्यूसर के निधन की जानकारी दी। अशोक पंडित ने बीपी सिंह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बड़े हार्ट अटैक की वजह से आज सुबह एक बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वो एक शानदार फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने क्राइम शोज 'सी.आई.डी.' और 'आहट' से पूरे देश को बांधे रखा। उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा इंस्पिरेशन बना रहेगा। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि जब वे IFTDA (Indian Film & Television Directors' Association) के प्रेजिडेंट थे, तब मैं उनके काफी करीब था। वो एक बेहतरीन इंसान और मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।'  

ब होगा 'सीआईडी' के डायरेक्टर का अंतिम संस्कार?

अशोक पंडित ने सिर्फ ये खुलासा नहीं किया कि बीपी सिंह का निधन आज सुबह तड़के हुआ है, बल्कि उनकी मौत का कारण भी रिवील किया। इसके अलावा उन्होंने बीपी सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी दी है। बीपी सिंह के परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अशोक पंडित ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल यानी 28 अक्टूबर को किया जाएगा। उनका कहना है कि इस बारे में और जानकारी वो जल्द ही दे देंगे। अब इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी बीपी सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। 

इन फिल्मों में शोज में दिया था खास योगदान 

हार्ट अटैक की वजह से आज इंडस्ट्री ने एक महान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर खो दिया है। आपको बता दें, बीपी सिंह CID के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ इस शो में एक्टिंग करते हुए भी नजर आए थे। उन्होंने शो में D.I.G / D.C.P. शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार निभाया था। 'आहट' भी उन्होंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। 'रात होने को है', 'गुटर गु' और 'दिव्या दृष्टि' जैसे शोज प्रोड्यूस करने के साथ ही उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया था। 'एजेंट विनोद' में बीपी सिंह RAW चीफ हसन नवाज के किरदार में नजर आए थे। अब उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।