'बिग बॉस 20' में इतना बड़ा ट्विस्ट आ चुका है कि एक ही एपिसोड में सारे रिश्ते-नाते बदल गए। स्काउट और लव जो एक पल के लिए भी एक-दूसरे से अलग नहीं होते थे, अब उनके रिश्ते पर ही सवाल उठ रहा है। ये रिश्ता अब ज़्यादा टिकता हुआ नजर नहीं आ रहा। स्काउट और लव की नजदीकी पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का धमाकेदार रिएक्शन शो पर देखने को मिला। काशवी ने न सिर्फ स्काउट की बल्कि लव की भी जमकर क्लास लगाई और सीधे-सीधा स्काउट को लव से दूर रहने के लिए बोल दिया। अब अपना रिलेशनशिप खतरे में देख स्काउट तो पीछे हट गए, लेकिन लव हैं कि वो स्काउट को छोड़ ही नहीं रही हैं।
प्रोमो में बेचारी और एपिसोड में दिखी लव की अलग कहानी
आपको बता दें, जब लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आया था, तो उसे देखकर ऑडियंस को भी लगा था कि जो लव के साथ हुआ वो गलत था। स्काउट ने कभी लव को अपनी बदलती फीलिंग्स के बारे में नहीं बताया। ऐसे में काशवी का उन पर ये इल्जाम लगाना कि उन्होंने स्काउट को अपने जाल में फंसाया है वो गलत लग रहा था। हालांकि, एपिसोड में अलग ही कहानी देखने को मिली। जब स्काउट अलग और खासकर लव से दूर रहने की कोशिश कर रहे थे तब लव उन्हें अकेले छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही थीं। वो बार-बार एक ही टॉपिक को खींचती हुई नजर आईं। सभी घरवालों ने ये बात नोटिस की और लव को समझाया भी कि वो अब मूव ऑन कर लें।
इतना कुछ होने के बाद भी नहीं छोड़ा स्काउट का पीछा!
लव जिस तरह से स्काउट के पीछे-पीछे घूम रही थीं वो देखकर ऑडियंस को भी अच्छा नहीं लगा। स्काउट ने कई बार लव को प्यार से समझाने की कोशिश की कि अब दोनों को अपना-अपना देखना चाहिए। ये सब सुनने के बाद भी लव बार-बार स्काउट से एक ही सवाल करती रहीं। स्काउट ने आखिर में हार मान ली, वो यंग को इशारा करते हुए भी नजर आए कि वो उन्हें लव से बचा लें। इतना ही नहीं यंग खुद ही कई बार बहाने से स्काउट को लव के पास से लेकर गए, लेकिन लव ने तो जैसे कसम ही खा ली कि वो स्काउट को दूर नहीं होने देंगी।
लव पर फिर भड़की जनता
अब लव की ये हरकत देखकर शो के फैंस का कहना है कि वो जानकर ये सब कर रही हैं ताकि स्काउट गिल्ट में रहें और उनका साथ शो में न छोड़ पाएं। दरअसल, लव बार-बार स्काउट को इन सब बातों का जिम्मेदार ठहराकर खुद को बेचारी दिखा रही थीं। फैंस का आरोप है कि लव शो में अब स्काउट को इमोशनली मैनिपुलेट कर रही हैं। यानि अब तक उन पर जो इल्जाम था अब वो सच्चाई बनता हुआ नजर आ रहा है।