'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते काफी कुछ ऐसा हुआ कि दर्शक शो में डूब चुके हैं। अब शो में बड़े-बड़े ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। ये पूरा हफ्ता लव और स्काउट शो की हाईलाइट बने रहे। बावजूद इसके वो सातवें हफ्ते की रैंकिंग लिस्ट में बाजी नहीं मार पाए। अब पॉपुलैरिटी को देखते हुए 12 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में एक बार फिर काजी तौकीर ने बाजी मार ली है। वो लिस्ट में टॉप पर दिखाई दे रहे हैं। काफी हफ्तों से काजी इस लिस्ट में सबसे ऊपर ही नजर आ रहे हैं। इस बार भी लिस्ट में काजी की पोजीशन बरकरार है।
पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में टॉप 5 कौन?
वहीं, दूसरे नंबर पर अर्शिफा खान हैं। अर्शिफा ने पिछले हफ्ते खूब हंगामा किया था, ऊपर से सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है और इसका उन्हें काफी फायदा मिलता है। तीसरी पोजीशन की बात करें तो उस पर गुल्लू को रिप्लेस कर इस वक्त सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट बने स्काउट नजर आ रहे हैं। स्काउट को काफी समय से ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, उनके समर्थकों की भी कोई कमी नहीं है। स्काउट के बाद लिस्ट में गुल्लू दिखाई दे रहे हैं। गुल्लू को शुरुआत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा था, लेकिन अब उनका गेम थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।
यंग लिस्ट में काफी पीछे
टॉप 5 में गुल्लू के अलावा कनिका मान ने भी अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट में वो पांचवें नंबर पर नजर आ रही हैं। धीरे-धीरे कर उदिति सिंह भी गेम में आगे बढ़ रही हैं और उन्होंने कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में टॉप 6 की जगह हासिल कर ली है। यंग इस लिस्ट में सातवें नंबर पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस हफ्ते उनका गेम पहले से बेहतर हुआ है और ऐसे में अगले हफ्ते वो लिस्ट में और ऊपर आ सकते हैं। आम्रपाली दुबे नंबर 8 पर हैं और लव लिस्ट में नंबर 9 पर नजर आ रही हैं।
बॉटम 3 में आए ये कंटेस्टेंट्स
अब बॉटम 3 की बात करें तो यहां माही विज, आसिफ खान और मनीष गोयल दिखाई दे रहे हैं। माही पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में नंबर 10 पर हैं। आसिफ नंबर 11 और मनीष नंबर 12 पर हैं। मनीष और आसिफ के सिर परे साफ़ खतरा मंडरा रहा है। इस लिस्ट में इतना पीछे रहने का मतलब है कि इन दोनों को दर्शक खास पसंद नहीं कर रहे।