'बिग बॉस सीजन 20' में लव गिल का कैरेक्टर असेसिनेशन चल रहा है। जबसे स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने लव गिल पर आरोप लगाए हैं, सोशल मीडिया भी दो हिस्सों में बनता हुआ नजर आ रहा है। काशवी ने नेशनल टीवी पर आकर कहा कि लव ने स्काउट को ट्रैप में फंसाया है और इसके बाद से कुछ लोग काशवी की बात से सहमति जता रहे हैं, तो कोई लव को सिम्पथी देता हुआ नजर आ रहा है। अब इस मामले में 'बिग बॉस 20' की एक्स कंटेस्टेंट ईशा रिखी का रिएक्शन भी सामने आ गया है। ईशा रिखी ने अब लव का सपोर्ट करते एक पोस्ट शेयर किया है।
लव को लेकर ईशा रिखी का पोस्ट
ईशा रिखी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी किया है। ईशा ने इसमें लिखा, 'लव गिल सहानुभूति की हकदार हैं, कैरेक्टर असेसिनेशन की नहीं। मैं बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुकी हूं और लव और स्काउट, दोनों को जानती हूं। इसलिए लव के साथ जो हो रहा है, वो देखकर मुझे सच में बहुत बुरा लग रहा है। मुझे बस ये समझ नहीं आता कि जब किसी भी मामले में दो लोग इन्वॉल्व होते हैं, तो सारा ब्लेम सिर्फ लड़की पर ही क्यों आता है?'
लव पर पूरा ब्लेम देख ईशा ने उठाई आवाज
ईशा रिखी ने आगे लिखा, 'हमने देखा कि स्काउट भी अपनी फीलिंग्स को लेकर कन्फ्यूज्ड था और उसने भी अपनी फीलिंग्स के बारे में बात की थी। तो फिर सिर्फ लव को ही क्यों ब्लेम किया जा रहा है? मैं ये नहीं कह रही कि लव पूरी तरह सही है या स्काउट गलत है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि किसी एक इंसान को पूरी तरह ब्लेम करना सही नहीं है। किसी लड़की के कैरेक्टर पर सवाल उठाना और उसकी रेपुटेशन को हर्ट करना बहुत आसान होता है, लेकिन हमें ये भी समझना चाहिए कि उसकी साइड की स्टोरी क्या है। लव भी एक इंसान है, उसकी भी फीलिंग्स हैं। उसको भी समझने की जरूरत है, जज करने की नहीं।'
लव का गेम अभी भी नहीं बढ़ा स्काउट से आगे
अब ईशा रिखी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। हो सकता है कि कुछ लोग ईशा की बातों से सहमत भी हों। वहीं, अभी भी वो जिस तरह से स्काउट से बात करने की कोशिशें कर रही हैं, दर्शकों को वो पसंद नहीं आ रहा है। घरवाले भी लव को आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं। अब देखना होगा कि गेम में आगे क्या होता है?