परिणीति चोपड़ा ने इस साल का करवा चौथ बड़े ही अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने इस बार घर पर पूजा नहीं की, बल्कि उन्होंने चांद एक खास जगह देखा है, जिसका वीडियो भी उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा। ये दोनों कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो अभी तक कोई भी सेलिब्रिटी कपल करवा चौथ पर करते हुए नजर नहीं आया। ऐसा लग रहा है इन दोनों ने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।
35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति ने मनाया करवा चौथ
दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने फ्लाइट में करवा चौथ सेलिब्रेट किया है। यहीं परिणीति ने खिड़की से चांद देखा और यहीं हाथ जोड़ लिए। फिर राघव ने अपने हाथों से परिणीति को पानी पिलाकर उनका व्रत भी खुलवाया। इन दोनों का ये क्यूट मोमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'हम जहां भी हों, करवा चौथ वहीं है। चाहे हम 35,000 फीट की ऊंचाई पर हों!'
परिणीति ने की राघव की तारीफ
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'Ragaii तुमने मेरे सारे सपने पूरे कर दिए। तुम बेस्ट आदमी हो, बेस्ट इंसान हो, बेस्ट बॉय हो। अच्छा है हमारी हमारी फ्लाइट लेट हो गई, इसलिए चांद देखने का मौका घर के बजाय प्लेन में मिला! हमने वहीं पर अपनी पूजा कर ली।' अब इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। लोग इन दोनों को एडोरेबल बता रहे हैं और इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।
जेनिफर को लेकर कंट्रोवर्सी में फंसी परिणीति
परिणीति चोपड़ा ने प्लेन में व्रत खोला है और उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। आपको बता दें, परिणीति ने साल 2023 में राघव से शादी की थी। 19 अक्टूबर 2025 को ये दोनों बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं। अब परिणीति मैटरनिटी ब्रेक के बाद काम पर भी लौट चुकी हैं। हाल ही में उनकी सीरीज 'शक' रिलीज हुई है और इसे फैंस का प्यार मिल रहा है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से परिणीति कंट्रोवर्सी में भी फंसी हुई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वो जेनिफर विंगेट से जेलेस हैं। ये विवाद बढ़ने के बाद परिणीति ने एक बयान जारी कर इस मामले पर सफाई भी दी है।