Upcoming Smartphones October 2026 : स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह हफ्ता बेहद धमाकेदार रहने वाला है। टेक बाजार में एक के बाद कई धाकड़ स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही। खास बात है कि आने वाले नए फोन की लिस्ट में गेमिंग लवर्स से फोटोग्राफी के शौकीनों और लंबी बैटरी बैकअप की चाहत रखने वालों तक हर किसी के लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। रेडमी, वीवो, वनप्लस और इनफिनिक्स जैसे बड़े ब्रांड्स अपने नए मॉडल्स पेश करने की पूरी तैयारी में हैं। ऐसे में अगर आप नया फोन लेने का मन बना रहे हैं तो कुछ दिन रुकना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
1. Infinix GT 50 Pro (लॉन्च: 27 अक्टूबर 2026)
गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है।
परफॉर्मेंस व डिस्प्ले : इसमें MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर होगा। Mali-G720 MC6 GPU तथा LPDDR5X RAM का सपोर्ट रहेगा। 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
बैटरी और चार्जिंग : फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड, 30W वायरलेस और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा व अन्य फीचर्स : बैक पैनल पर 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। फोन IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर से लैस है।
2. Vivo X500 सीरीज (लॉन्च: 27 अक्टूबर)
ग्लोबल मार्केट में वीवो अपनी प्रीमियम Vivo X500 सीरीज को 27 अक्टूबर को पेश कर सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल- Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं।
Vivo X500 Pro Max : 6.85 इंच की 2K LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है। कैमरे में 200MP का पेरिस्कोप/ टेलीफोटो सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का मुख्य कैमरा दिए जाने की चर्चा है।
Vivo X500 : इसमें 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट) मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा, 64MP टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है।
3. Redmi K100 (लॉन्च: 27 अक्टूबर 2026)
चीन में 27 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने जा रहा Redmi K100 खासकर हैवी गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पावरफुल प्रोसेसर : इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए समर्पित D2 डिस्प्ले चिप दी जा सकती है।
10,000mAh की विशाल बैटरी : लीक्स के मुताबिक फोन की सबसे बड़ी खासियत 10000mAh की बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
डिस्प्ले व कैमरा : 6.9 इंच की AMOLED स्क्रीन, 200 मेगापिक्शल का रियर कैमरा। IP68 रेटिंग होगी।
4. OnePlus Ace 7 सीरीज (लॉन्च: 29 अक्टूबर)
वन प्लस अपनी नई Ace 7 सीरीज (OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro) को 29 अक्टूबर को चीन में उतारेगा। इसके बाद इन्हें ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा।
प्रोसेसर व कूलिंग : Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। Ace 7 में इसी चिपसेट का दूसरा वेरिएंट दिया जा सकता है। गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन और डुअल-एयरफ्लो डिजाइन दिया जा सकता है।
कैमरा व बैटरी : दोनों मॉडल्स में 200MP का मुख्य सेंसर मिल सकता है। Ace 7 Pro में 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की भी चर्चा है। 6.78 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन (185Hz रिफ्रेश रेट), 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।
5. Vivo Y600 (लॉन्च: 30 अक्टूबर)
चीन में 30 अक्टूबर को एंट्री लेने वाला Vivo Y600 मुख्य रूप से लंबी बैटरी लाइफ और मजबूती पर ध्यान केंद्रित करेगा।
बैटरी और परफॉर्मेंस : इस फोन में 10000mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग तथा रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर हो सकता है।
बिल्ड व कैमरा : फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले। 50MP का डुअल रियर कैमरा एवं 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे काफी मजबूत मिलिट्री-ग्रेड बॉडी और IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की चर्चा है।
क्यों खास है यह हफ्ता?
यह हफ्ता हर तरह के यूजर की जरूरत को पूरा करता है। आप गेमिंग के शौकीन हैं तो Infinix GT 50 Pro और Redmi K100 आपकी पसंद बन सकते हैं। आपको फोटोग्राफी और बेहतरीन डिस्प्ले चाहिए तो Vivo X500 सीरीज शानदार विकल्प है। परफॉर्मेंस और कूलिंग के लिए OnePlus Ace 7 सीरीज मैदान में है। बेहद लंबी बैटरी के लिए Vivo Y600 पर दांव लगाया जा सकता है। इस चलते नया फोन खरीदने से पहले इन लॉन्चेस को देखना आपके लिए बेहतर फैसला होगा।