National
LPU में छात्रा से दुष्कर्म का दावा: गुस्साए छात्रों ने कैंपस में लगाई आग, Video में देखें यूनिवर्सिटी का कैसा किया हाल
लेखक: ranjan@mahuanetwork.com
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 07:25 PM IST
अपडेटेड: 27 Sep 2026, 07:50 PM IST
शेयर करें (Share This Story):
Link copied to clipboard!
LPU में शनिवार रात से शुरू हुआ हंगामा आज भी जारी है। छात्रों-छात्राओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से दुष्कर्म हुआ। उसके बाद पीड़िता ने सुसाइड कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल होने के बाद सैकड़ों विद्यार्थी सड़कों पर उतर आए।
LPU Protest News : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म और आत्महत्या के दावों के बाद भारी बवाल मच गया। वायरल सूचनाओं से भड़के हजारों विद्यार्थियों ने कैंपस में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। आज छात्रों-छात्राओं का गुस्सा उस वक्त और बढ़ गया, जब उन्होंने यूनिवर्सिटी के गेट तोड़ने की कोशिश की और हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया।
जालंधर में शनिवार देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कई छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर श... https://t.co/RwZ4Eim4Hr pic.twitter.com/sszxpyzpwu
— Voice of Hindustan 🔥 (@ViralVideo96812)
target="_blank">September 27, 2026
अफवाह से भड़का छात्रों का गुस्सा
पूरे विवाद की शुरुआत शनिवार रात वायरल हुए एक संदिग्ध मैसेज से हुई। दावा किया गया कि छात्रावास में एक बाहरी व्यक्ति ने घुसकर छात्रा के साथ गलत काम किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। विद्यार्थियों का आरोप है कि पीड़िता ने हॉस्टल वार्डन और प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और उसे घर भेज दिया गया। वैसे, पुलिस और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इन दावों को सिरे से खारिज कर बेबुनियाद बता रहे हैं।
रेप के आरोप के बाद LPU में हंगामा
खबर वारल हुआ कि जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल 3 में एक इलेक्ट्रीशियन ने रेप किया।
छात्रों का दावा है कि घटना की जानकारी देने के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया था और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। इन… pic.twitter.com/f8ohH7GPY1
— Yogesh Mishra (@iYogeshMishra)
target="_blank">September 27, 2026
कैंपस के कई हिस्सों में लगाई आग
मैसेज फैलते ही हजारों छात्र हॉस्टल के बाहर एकत्र हो गए और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। गुस्साए छात्रों ने कैंपस में उपद्रव मचाया और कई जगहों पर आग लगा दी। इसके बाद मुख्य गेट को नुकसान पहुंचाते हुए छात्र बाहर निकल आए और चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर धरना दे दिया।
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रविवार तड़के करीब 2 बजे बड़ी संख्या में छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। छात्रों का आरोप है कि तीन दिन पहले G3 हॉस्टल की एक छात्रा के… pic.twitter.com/S4wRKxHtDx
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal)
target="_blank">September 27, 2026 SIT गठित, फिर भी चांसलर को बुलाने की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया। DIG नवीन सिंगला ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है। इसमें 5 छात्रों को भी शामिल किया गया है। इसके बावजूद छात्र शांत नहीं हुए। यूनिवर्सिटी द्वारा सभी प्रवेश द्वार बंद किए जाने पर छात्र और भड़क गए।
LPU में रेप आरोप के अफवाह के बाद बवाल
जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल 3 में एक इलेक्ट्रीशियन कर्मचारी द्वारा बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया गया है।
छात्रों का दावा है कि घटना की शिकायत करने के बाद उसे घर भेज दिया गया और बाद में… pic.twitter.com/uAyPuJP72G
— Indian🇮🇳 (@singh31919)