Jamui Girl Molestation Viral News : बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने जंगल राज की याद दिला दी है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष का कहना है कि नौजवान लड़के-लड़कियों को शाम बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वायरल वीडियो में सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार लड़का और लड़की को मनचले रोककर उनके साथ बदसलूकी करते हैं। लड़की के मना करने के बावजूद लड़के उसे स्कूटी से खींच लेते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में ऐसी छिटपुट घटना होती है। पुलिस एक्शन ले रही। 2005 का बिहार याद कीजिए, कोई कार्रवाई होती थी क्या?  

10वीं क्लास की छात्रा है पीड़िता

बताया जा रहा कि घटना शनिवार शाम की है। वायरल वीडियो के अनुसार दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं। दोनों जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार शाम कोचिंग के बाद थोड़ी देर के लिए दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते वक्त कुछ युवकों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया। इस दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया। घटना के कुछ वीडियो क्लिप सामने आए हैं। एक वीडियो 1:03 मिनट और दूसरा 35 सेकंड का है। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टैग कर कार्रवाई की मांग की गई।

आरोपी 3 लड़के नाबालिग

वायरल वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार युवक-युवती को बीच सड़क पर जबरन रोककर पूछताछ करते दिख रहे हैं। उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह क्या थी, उसे लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि ये वीडियो जमुई-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग से संबंधित है। पुलिस ने तीन लड़कों को पकड़ा है। उनकी उम्र 14 से लेकर 17 साल के बीच है। 

#WATCH | Jamui, Bihar | SP Vishwajit Dayal says, "A video went viral this morning, and we received it as well. Based on that video, we identified the victim and recorded her statement. It was revealed that the incident took place around 7 PM on the 19th, showing some youths from… pic.twitter.com/SMLMkjCFsc
— ANI (@ANI)