Raj Thackeray And Mahesh Mote: महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट करना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे को बहुत महंगा पड़ा। मोटे को MNS कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उनके चेहरे पर काली स्याही पोती, सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक कराई। इतना ही नहीं राज ठाकरे की तस्वीर के सामने झुककर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मोटे का माफीनामा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोते दिख रहे हैं। यह घटना पुणे के कात्रज इलाके की है। हडपसर विधानसभा क्षेत्र के MNS उप विभाग अध्यक्ष शुभम जगदले का आरोप है कि मोटे ने 15 दिन पहले एक वीडियो में राज ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर MNS कार्यकर्ता नाराज थे।
पार्क में पकड़ने का दावा
जगदले ने कहा है कि मोटे 15-20 दिनों से केरल में थे। पुणे लौटने पर कात्रज इलाका स्थित एक पार्क से MNS कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ा और पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय ले गए। बता दें, उसके बाद उनके साथ बदसलूकी हुई। वायरल वीडियो में उनके चेहरे पर काली स्याही लगी दिख रही है। उन्हें सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक करते और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने दंडवत करते हुए भी देखा जा सकता है।
'MNS style' punishment or vigilantism? Social media influencer Mahesh Mote was allegedly forced to prostrate before Raj Thackeray's photo, smeared with black ink, and made to record a tearful apology after posting a reel mocking the party chief.#Maharashtra #MNS #RajThackeray pic.twitter.com/7xti7iP9hS
— Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh)