Gold Silver Price Today News : दीवाली के इस हफ्ते की शुरुआत होते सर्राफा बाजार से बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही। कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट देखने को मिल रही थी, उस पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी 2 नवंबर 2026 को घरेलू से विदेशी बाजारों तक में दोनों कीमती धातुओं के भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। बाजार में आई इस अचानक हलचल से कीमतें सीधे 3000 रुपए तक ऊपर चढ़ गई हैं।
बाजार में लौटी रौनक और ऑल-टाइम हाई से तुलना
लंबे समय से सर्राफा बाजार में काफी सुस्ती का माहौल छाया था। आंकड़े देखें तो सोना अपने रिकॉर्ड और उच्चतम स्तर से 28% तक सस्ता हो चुका था। चांदी की हालत तो इससे भी ज्यादा खराब थी, क्योंकि यह अपने ऑल-टाइम हाई से 40 फीसदी से अधिक टूट चुकी थी। मगर, जैसे ही सोमवार को बाजार खुला, पूरी तस्वीर ही बदल गई। घरेलू बाजार में सोना उछाल के साथ लगभग 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया। इसके चांदी ने भी तेज रफ्तार पकड़ी और यह 1,82,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
MCX पर खरीदारों का दबदबा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सुबह से ही खरीदारों का भारी क्रेज देखने को मिला। यहां दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में सीधे 500 रुपए की शानदार तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद सोना 1,39,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर चांदी ने सोने से भी लंबी छलांग लगाई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में पूरे 2400 रुपए का बड़ा उछाल आया, जिससे यह चमककर 1,81,456 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
जानिए अलग-अलग कैरेट में सोने और चांदी के आज के हाजिर दाम
24 कैरेट शुद्ध सोना : बाजार में 1,39,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा।
22 कैरेट सोना (गहने बनाने वाला) : 127,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
18 कैरेट गोल्ड : इसकी कीमत बाजार में 104,550 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही।
चांदी का हाजिर भाव : बुलियन मार्केट में चांदी 1,82,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही।
विदेशी बाजारों में भी चमकी पीली धातु
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी काफी लंबे वक्त के बाद तेजी का रुख साफ तौर पर देखा गया है। विदेशी बाजार यानी कॉमेक्स पर 2 नवंबर को सोने के दाम 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3908.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते दिखे। इसके अलावा विदेशी बाजार में चांदी का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा। यह 1.52% की मजबूती के साथ 50.025 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर जा पहुंची।
अमेरिकी चुनाव और ग्लोबल संकेतों से बदले बाजार के समीकरण
मार्केट जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आए इस उछाल के पीछे प्रमुख रूप से ग्लोबल संकेत तथा वैश्विक हलचल जिम्मेदार हैं। 3 नवंबर 2026 यानी मंगलवार को अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन्स होने जा रहे। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से ठीक एक दिन पहले निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोना-चांदी की तरफ तेजी से रुख कर रहे, जिससे इनकी मांग अचानक काफी बढ़ी है। मिडिल ईस्ट में गंभीर तनाव, अमेरिका में बढ़ रहे महंगाई के आंकड़े तथा कच्चे तेल की उछलती कीमतें भी सीधे तौर पर सोने के भाव को तेजी से प्रभावित कर रहीं। एक और खास बात है कि बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी थी। वहां कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में 27 से 28% तक की गिरावट आई थीं। शेयर बाजार की इसी उठा-पटक और अनिश्चितता ने निवेशकों को फिर से शेयर बाजार से निकालकर सुरक्षित माने जाने वाले सोने-चांदी की तरफ मोड़ने पर मजबूर कर दिया है।